जबलपुर. एक 26 साल की नवविवाहिता को आग से जलने पर इलाज के लिए हाॅस्पिटल भेजा गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नवविवाहिता के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें उसने पति द्वारा कैरोसिन डालकर आग लगाकर जिन्दा जलाना बताया है।
बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम गुरुजी दर्शनी निवासी संगीता का विवाह बघेली निवासी गोलू पटेल के साथ करीब 7 वर्ष पूर्व हुआ था, जिससे उसे 3 वर्ष की बेटी है। शादी के बाद पति व ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर महिला अपने मायके में रह रही थी। मायके में जब वह अकेली थी, तभी उसका पति गोलू पटेल वहां आ गया और उससे विवाद करते हुए घर में रखा कैरोसिन उड़ेल कर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद पति वहां से फरार हो गया।
हत्या के प्रयास का मामला
महिला के आग से जलने के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पति द्वारा आग लगाना बताया जाने पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
संजय दुबे, टीआई