पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aarohi Ahuja Murder By Mother In Jabalpur

PIX: मां ही निकली बच्ची की कातिल, नन्ही सी जान को नाले में जिंदा फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फेसबुक से निकाली गई आरोही और उसके पिता की फाइल फोटो।)
जबलपुर. सिविल लाइन क्षेत्र से सुपारी व्यापारी सुशील आहुजा की आठ दिन पहले गायब हुई 6 माह की आरोही का पता तो चल गया, लेकिन वह जिंदा नहीं मिली। आरोही की कातिल उसकी मां रितु ही निकली। पुलिस के अनुसार रितु ने हत्या की वजह बेटी की ठीक ढंग से परवरिश न कर पाना बताया है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने रितु के बताए अनुसार रामपुर नयागांव स्थित एक नाले से बच्ची के अवशेष व कपड़े आदि बरामद किए। इस हाई प्रोफाइल मामले के खुलासे की जानकारी एक प्रेसवार्ता में डीआईजी मकरंद देउस्कर ने दी। घटना के पहले दिन से ही लापता बच्ची की मां रितु के बयान संदेहास्पद नजर आ रहे थे, जिससे यह सनसनीखेज मामला उलझता चला गया। घटना के दसवें दिन सुबह पुलिस ने रितु को अभिरक्षा में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। करीब एक घंटे चली पूछताछ में रितु ने पूरी घटना का सच उगल दिया।
पूछताछ में रितु ने बताया कि वो आरोही को एक कैरीबैग में रखकर रामपुर ले गई थी, वहां ले जाकर बच्ची को जीवित अवस्था में ही नाले में फेंक दिया था। आरोपी रितु के बताए अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने करीब पंद्रह फुट के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया और बच्ची के अवशेष व कपड़े आदि बरामद कर रितु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। रितु की एक अन्य बेटी की मौत कुछ समय पहले दूध पीने के दौरान संदेहास्पद परिस्थितयों में हो चुकी है।
कैमरे से पकड़ा गई
कटंगा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे ने मां को संदेह के घेरे में ला दिया। दरअसल जब रितु से घटना वाले दिन की दिनचर्या के बारे में पुलिस ने पूछताछ कर उसे क्रॉस चेक किया तो सच्चाई सामने आ गई। कटंगा क्षेत्र की एक दुकान में लगे कैमरे में बताए समय पर वह एक कैरी बैग के साथ जाते हुए तो दिखी, लेकिन आते वक्त कैरी बैग साथ में नहीं था। यहीं से पुलिस का शक पुख्ता हो गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....