सिवनी. जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर भुरकलखापा के निकट गत रात्रि बस और बुलेरो की भिडंत में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज नागपुर ले जाया गया है। बस में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि गत रात्रि लगभग 3:30 बजे मण्डला जा रही विकास ट्रेवल्स की बस जब भुरकलखापा से गुजर रही थी तभी ग्राम बिंझिया से आ
रही बोलेरो के चालक प्रेमप्रकाश भवदिया को नींद का झोंका आया और बोलेरो सामने से आ रही बस से सीधी जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलेरो में सवार बबलू ठाकुर, मनीष, देवकीबाई और विशाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समया मौत हो गई। इस दौरान चालक ने बस को पलटने से बचाने के लिए बोलेरो फंसने के बाद भी पहाड़ी के निचले व समतल क्षेत्र में बस को नीचे उतार दिया।