पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपर सायक्लोन से बिगड़ा मौसम, फिलहाल तापमान में कोई फर्क नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. मौसम में अचानक आए बदलाव के पीछे की वजह दक्षिणी मप्र के ऊपर बना चक्रवात है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अपर सायक्लोन की वजह से ही बादल खिंच कर आए, लो प्रेशर बना और बीती रात बारिश होने लगी। चक्रवात की वजह से ऊपरी क्षेत्र के तापमान में काफी कमी आई और बूंदें ओलों में तब्दील हो गईं। अगले कुछ घंटों तक भी इसका असर बना रहेगा।
विंध्य क्षेत्र में काफी असरदार कम दबाव का क्षेत्र बना और बादलों ने उसी ओर रुख कर लिया। बीती रात अचानक ही आसमान के ऊपरी क्षेत्र में चक्रवात बन गया। इस वजह से शहर के ऊपर और समीपी क्षेत्रों में एक जैसे मौसम बन गया है।
बादलों की मौजूदगी दूर-दूर के क्षेत्रों में तकरीबन एक जैसी हो गई है। जानकारों का कहना है कि बीती रात अचानक आई बारिश चक्रवात की वजह से हुई, हालांकि झमाझम का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। सुबह तक 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
चक्रवात शांत, असर रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सायक्लोन थम गया है, लेकिन ऊपरी आसमान पर हुई उथल-पुथल का असर कुछ समय तक बना रहेगा। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में छुटपुट बारिश भी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि वैसे अब तक आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका होता, लेकिन अब इसमें चंद घंटों का और वक्त लगेगा।
दिन में जितना कम, रात में उतना ज्यादा - तापमान में कोई बड़ी उछलकूद नजर नहीं आ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 26 तथा न्यनूतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।