पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर डाॅक्यूमेंट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन,18 फरवरी से प्रारंभ होगी व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के नामांकन पंजीयन और परीक्षा आवेदन की व्यवस्था एमपी ऑनलाइन के माध्यम से करने के बाद अब सभी डॉक्यूमेंट की प्राप्ति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। रादुविवि के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी कॉलेजों के छात्र किसी भी शहर से एमपी ऑनलाइन के कियोस्क में जाकर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। विवि प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था 18 फरवरी से प्रारंभ की जा रही है।
विवि द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना, पुनरावलोकन, प्र-वजन प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट अंकसूची, प्रोविजनल उपाधि एवं उपाधि के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत छात्र एमपी ऑनलाइन के कियोस्क में जाकर निर्धारित शुल्क पोस्टल चार्ज 110 रुपए भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। विवि ने इसकी सूचना अपने से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भेज दी है और निर्देशित भी किया है कि उक्त सूचना को महाविद्यालय के सूचना पटल पर लगाएं, ताकि सभी छात्रों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। पत्र में सहायक कुलसचिव गोपनीय को सभी घोषित परीक्षा परिणाम की अधिसूचना एमपी ऑनलाइन के कार्यालय को प्रेषित करने भी िनर्देशित किया गया है, जिससे पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना आदि के आवेदन निर्धारित अवधि में छात्रों द्वारा जमा किए जा सकें।
10 दिनों में होगी कार्यवाही
छात्रों द्वारा संबंधित आवेदन पर विवि प्रशासन द्वारा 10 दिनों में कार्यवाही की जाएगी और वर्णित प्रमाण पत्र छात्रों को आवेदन में दिए गए पते पर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के प्रारंभ होते ही छात्रों को आर्थिक लाभ के साथ उनका समय भी बचेगा, क्योंकि छात्रों को प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए जो उन्हें रादुविवि नहीं आना होगा। छात्र जिस शहर में रहते हैं वहीं से वे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉक्यूमेंट के लिये आवेदन कर सकते हैं।पी-1