पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आसाराम की निशानी का मिटाया नामो-निशां, महिला समर्थकों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. लम्हेटाघाट मार्ग चौकीताल में स्थित आसाराम बापू के आश्रम में बने अवैध निर्माण को मंगलवार को जिला प्रशासन ने पूरी तरह से ढहा दिया है। इस आश्रम के अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई सुबह 9.30 से प्रारंभ हुई, जो शाम 6.30 बजे तक चली। इस दौरान करीब 10 हजार 276 वर्गफुट में बने सेवादारों के आवास, गेट व गार्ड रूम, किचन, निवास, ध्यान केन्द्र के अलावा शौचालय को तोडऩे की कार्रवाई की गई।
हालांकि यह आश्रम 7 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। आश्रम तोडऩे के दौरान ग्रामीणों के साथ ही कुछ महिला समर्थकों ने विवाद की स्थिति निर्मित करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने समझाइश देकर उन्हें आश्रम से बाहर कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....