जबलपुर. सूत्रों के अनुसार जय भीम नगर ग्वारीघाट निवासी प्रवीण कुमार चौधरी उम्र 62 वर्ष ने आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बिरला सीमेंट फैटरी का रिटायर कर्मचारी है। बैंक का एटीएम उसके एवं उसकी पत्नी के नाम पर है। 5 जनवरी को पोलीपाथर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था।
एटीएम से उन्होंने 5 हजार रुपये निकाले, उसी समय उसके पीछे एक अज्ञात व्यित जो खड़ा था, उससे एटीएम मांग कर और एटीएम से राशि जल्दी निकालने का तरीका बताते हुए एटीएम वापस कर दिया। आवश्यकता पड्ने पर वह पुन: जब रुपये निकालने एटीएम गया तो ज्ञात हुआ कि उसका एटीएम बदल गया, उसके पास उमाशंकर पटेैल के नाम का एटीएम था।
बैंक जाकर पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि उसके एटीएम का उपयोग कर 17 बार में 1 लाख 17 हजार 591 रुपये निकाल लिये गये हंै। विगत 5 जनवरी को एटीएम में जो व्यक्ति उसे मिला था, उसने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम बदलकर दूसरे का एटीएम उसे देकर उसके एटीएम का उपयोग कर रुपये निकाल लिये हंै। रिपोर्ट पर धारा 420 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।