पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोर्ड छात्रों का रिकाॅर्ड होगा ऑनलाइन, साल के अंत तक काम पूरा होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को अंक सूची में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसकी वजह छात्रों का रिकाॅर्ड ऑनलाइन किया जाना है। इस सत्र की समाप्ति तक इस रिकाॅर्ड को वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। हर डिवीजनल ऑफिस को एक पासवर्ड दिया जाएगा, उसके आधार पर वे विद्यार्थियों की अंकसूची में सुधार कर सकेंगे।

जिला शिक्षा कार्यालय में रोजाना ऐसे छात्र-छात्राएं नजर आते हैं, जिनके नंबर कम्प्यूटर पर कुछ और दिखते हैं और अंकसूची में कुछ और। कहीं माता-पिता का नाम गलत लिखा होता है तो कहीं जन्म तारीख गलत अंकित हेाती है। उनका यह प्रयास रहता है कि डीईओ कार्यालय जाकर उनकी अंकसूची में सुधार हो सकता है, परंतु उनकी गलतफहमी तब दूर होती है, जब उन्हें कार्यालय से यह कहते हुए भगा दिया जाता है कि जाओ भोपाल से जाकर सुधरवाओ, क्योंकि मुख्यालय वहां है।