जबलपुर. शोभापुर रेल फाटक पर बन रहे ओव्हरब्रिज के अधूरे पड़े कार्य को लेकर भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन ने आज जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान सीनियर िसटीजंस ने पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता के िखलाफ नारेबाजी कर चेतावनी देते हुए कहा िक यदि शोभापुर िब्रज के व्हीकल साइड का अधूरा पड़ा िनर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू नहीं किया गया तो एसोसिएशन द्वारा रेल रोको आंदोलन िकया जाएगा।
एसोसिएशन अध्यक्ष आरएस ितवारी ने कहा िक िब्रज िनर्माण में िडफेंस लैण्ड की समस्या फरवरी 2014 में रक्षा मंत्रालय एवं व्हीएफजे के महाप्रबंधक ने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी को पत्र के द्वारा समाप्त कर दी थी, उसके बाद प्रदेश शासन को अधूरे बने िब्रज को पूर्ण करना है, लेकिन 8 माह होने के बाद भी िब्रज का काम शुरू नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा िक यदि िब्रज को शीघ्र ही पूरा नहीं कराया गया तो एसोसिएशन अपने िद्वतीय चरण के आंदोलन में धरना देगी और तृतीय चरण के आंदोलन में रेल रोको आंदोलन िकया जाएगा, िजसकी िजम्मेदारी शासन की होगी। इस दौरान क्षेत्रीय िवधायक अशोक रोहाणी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और िब्रज िनर्माण शीघ्र पूरा कराने व कठिनाइयों को दूर करने का आश्वासन िदया।
इस मौके पर डीके िसंह, केदार दुबे, हरजीवन िवश्वकर्मा, एचएल जांगड़े, आरआर दुबे, िदनेश चोरे, पन्नालाल कोष्टा, हुकुम िसंह कोष्टा, ओपी शुक्ला, हरी िसंह, घनश्याम राजपूत, कामता प्रसाद, अर्जुन कुमार, लक्ष्मण रजक, जागेश्वर प्रसाद सेन, नंदलाल सोनकर, िशव कुमार केसरवानी, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।