पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुल नं. 2 के पास एक लाख की लूट, नहीं मिली सफलता, शहर में नाकाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. पुल नं. 2 स्थित पुरानी शीला टॉकीज के पास शुक्रवार की शाम एक कार सवार महिला का रुपयों से भरा बैग छीनकर दो बाइक सवार फरार हो गए। महिला के साथ कार में उनकी बेटी भी थी, जिन्होंने काफी दूर तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे चकमा देकर फरार हो गए।
बाद में मां-बेटी सिविल लाइन थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी के साथ लुटेरों का हुलिया भी बताया। पुलिस ने तत्काल पूरे शहर में नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश शुरू की, देर रात तक पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों को िहरासत मंे लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
शुक्रवार की शाम सिविल लाइन थाने पहुंची
समदड़िया कॉम्पलेक्स शीला टॉकीज िनवासी जानकी िवश्वकर्मा ने बताया कि उनकी नौदराब्रिज के पास साईं बुटिक के नाम से दुकान है। शुक्रवार की दोपहर वे अपनी बेटी प्रीति के साथ बैंक गई थीं, जहां से उन्होंने एक लाख 13 हजार रुपये िनकाला था। जानकी के अनुसार शाम करीब 6 बजे वे और प्रीति कॉम्पलेक्स के गेट पर पहुंची ही थीं, अचानक एक बाइक पर दो युवक आए, िजनमें से एक ने उनके हाथ से बैग छीना और तेजी से बाइक पर बैठकर भाग निकला। जानकी की आवाज सुनते ही काॅम्पलेक्स का चौकीदार आैर अन्य कुछ युवक िचल्लाते हुए बाइकर्स के पीछे दौड़े, इसी बीच प्रीति ने कार स्टार्ट की और वह भी लुटेरों के पीछे लग गई। कैरव्ज ितराहा होते हुए लुटेरे मरियम चौक की तरफ भागे, लेकिन बाद में भीड़-भाड़ होने की वजह से लुटेरे किस तरफ निकल गए, ये वो लोग नहीं समझ पायीं। लिहाजा तत्काल दोनों थाने पहुंचीं और िशकायत दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।