पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कठौंदा में वृद्ध की बेरहमी से हत्या, हत्या के बाद लाश को घसीट कर करते रहे वार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित कठौंदा में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने एक वृद्ध की फरसा, लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। हमलावरों ने हत्या के बाद शव को निर्वस्त्र कर घसीटा और उस पर वार करते रहे। बेरहमी से वृद्ध का कत्ल करने के बाद हमलावर बस्ती में आतंक मचाते हुए भाग निकले।
घटना की रिपोर्ट सुबह थाने में दर्ज करायी जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह कठौंदा निवासी 70 वर्षीय श्रीमती पान बाई चौधरी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पति सोनेलाल चौधरी उम्र 75 वर्ष एवं छोटे बेटे जगमोहन के साथ रहती है। मंझला लड़का डोमन चमन नगर में तथा बड़ा लड़का चमन रिंउझा में रहता है।
बीती रात करीब 11 बजे वह पति सोनेलाल व 9 वर्षीय नातिन नंदनी के साथ घर में सो रही थी, तभी पम्मू यादव अपने साथी गोपू यादव, कालू यादव एवं रक्कू ठाकुर के साथ घर में घुस आया, पम्मू फरसा और उसके तीनों साथी लाठी लिये थे, जो उसके पति को गाली देते हुए जातिगत रूप से अपमानित कर बोले, तू मेरे पैसे भी नहीं देता तथा मेरे खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाता है।
आज तुझे खत्म कर देंगे। सभी धमकाते हुए पति के साथ मारपीट करने लगे तथा घसीट कर आंगन में ले जाकर दनादन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद हमलावरों ने पति की लाश को घसीटा और बस्ती में रहने वाले चूरामन चौधरी के घर के पास रास्ते में फेंक कर चले गए।