पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन डेयरियों पर चला बुल्डोजर, 7 दिनों का समय देते हुए कहा, अब नहीं देंगे!

तीन डेयरियों पर चला बुल्डोजर, 7 दिनों का समय देते हुए कहा, अब नहीं देंगे!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो )
जबलपुर । न्यायालय के आदेश पर परियट और गौर नदी के किनारों से डेयरियों को हटाने की मुहिम चल रही है। इस मुहिम के तहत आज गौर की तीन डेयरियों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई और जब डेयरियों के सामने का हिस्सा तोड़ा गया तो संचालकों ने समय मांगा और उन्हें एक सप्ताह का समय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दे दिया। इसके बाद कहा गया कि इस मोहलत के दौरान डेयरी तोड़ दी जानी चाहिए, वरना अब समय नहीं दिया जाएगा। डेयरी हटाने की कार्रवाई ऐसे ही की जा रही है।
नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय ने नदियों से 100 मीटर के दायरे में बनी डेयरियों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके पालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम के संयुक्त निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है। आज सालीवाड़ा क्षेत्र में मुहिम चलाई गई। यहां जनता डेयरी, श्रीपाल की डेयरी और खत्री की डेयरियों पर अमले ने दस्तक दी और टीन के शेड आदि तोड़े गए। बाद में संचालकों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वे खुद ही निर्माण तोड़ लेंगे, बस उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सात दिनों का समय दिया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम उपायुक्त राकेश अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद श्रीवास्तव, सुल्तान खान, अशोक चौकसे, खुशीराम अवस्थी, महेश तिवारी, उमेश सोनी, बमबम तिवारी, अनूप यादव, चेतन तिवारी, जफर खान, अर्जुन बेन और विमलेश सिंह उपस्थित थे।