पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जालसाजी मामले में भूतपूर्व सैनिक और उसके पुत्र पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. केंट थाना क्षेत्र स्थित वनएसटीसी में जालसाजी कर दूध छीनकर ले जाने वाले भूतपूर्व सूबेदार व उसके पुत्र के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वनएसटीसी में पदस्थ एनओसी हरियाणा निवासी इंसवंत फोगाट उम्र 33 वर्ष अपनी यूनिट स्टाफ के साथ भूतपूर्व सैनिक लोरिक सिंह और उसके बेटे सुशील सिंह को पकड़कर थाने पहुंचे। थाने में उन्होंने बताया िक लोरिक सिंह को सुबह 5 बजे दूध की चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
उससे चोरी का 2 लीटर दूध बरामद किया गया है। पकड़े जाने पर पिता पुत्र ने स्टाफ के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हे पकड़ लिया गया। रिपोर्ट में बताया कि इससे पूर्व भी लोरिक सिंह दूध की चोरी कर चुका है। वह डयूटी पर तैनात जवानों को गलत परिचय देकर खुद को आन डयूटी जेसीओ बताकर धमकाता था और दूध ले जाता था।
उन्हें स्टाफ के सिपाही साजू दयाल सिंह, दीपक कुमार सागर दास ने लोरिक सिंह की पहचान कर बताया कि वह पीटी डेस में गलत तरीके से घुसता था। शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 379, 419, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।