पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Secretary's Visit To The Great Discomfort In Hospitals

प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर अस्पतालों में हड़कंप, आज निरीक्षण करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीण कृष्ण का बुधवार 17 सितंबर दौरा कार्यक्रम होने के कारण सरकारी अस्पतालों में हड़कंप की स्थिति है। िजले के िवक्टोरिया, एल्गिन सहित रांझी, पनागर, नटवारा, पाटन आदि जगहों पर अस्पतालों को िनरीक्षण के िलए चकाचक किया गया है। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर न केवल डॉक्टरों बल्कि कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उनके दौरे को लेकर अस्पतालों में दिन-रात तैयारियां की जा रही हैं।
बताया जाता है िक प्रमुख सचिव की छापामार शैली बहुत सख्त है। इसके चलते स्टाफ डरा हुआ है। प्रमुख सचिव के निरीक्षण तय नहीं हैं। उनके द्वारा िकसी भी अस्पताल का निरीक्षण िकया जा सकता है। वे छोटे अस्पताल का भी औचक िनरीक्षण कर सकते हैं।
साथ में आ रही 18 सदस्यीय टीम-बताया जाता है िक प्रमुख सचिव के साथ 18 सदस्यीय टीम भी आ रही है। निरीक्षण दौरे के दौरान जांच टीम उनके साथ चलेगी। निरीक्षण के दौरान जांच टीम द्वारा कार्यप्रणाली को देखा जाएगा।