जबलपुर. मुंबई से ह्रश्वयाज लादकर कटनी जा रहा एक ट्रक कटंगी थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम डुंगरिया में बीती रात्रि
अनियंत्रित होकर खेत में घुसकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार क्लीनर उसमें दब गया था, जिसकी मौत हो गई। हादसे में ट्रक का चालक भी घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना दी जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि साढ़े तीन बजे एक ट्रक नियंत्रित होकर ग्राम डुंगरिया के पास रोड किनारे खेत में घुसकर पलट गया था। इसकी सूचना कटंगी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शेख जाकिर उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम नहावी तहसील यावल फैजपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र ने बताया कि वह ट्रक एमएच 19 जेड 4323 का चालक है। वह ट्रक में ह्रश्वयाज लोड कर जलगांव से कटनी जा रहा था।