जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का लंबे समय से अटक रहा मामला अब शीघ्र ही निपटने की कगार पर पहुंच गया है। डुमना एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मांगी गई जमीन के बदले रकम देने की संभावना पूरी होते देख सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस बात का निराकरण होने पर कलेटर विवेक पोरवाल ने सभी विभागों को शीघ्र ही प्रस्ताव देने कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमना एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए करीब 469 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिस भूमि पर विस्तारीकरण को लेकर बात चल रही है, उसमें नगर निगम की करीब 213 एकड़ भूमि के साथ ही वन विभाग की 25 हेटेयर भूमि और राजस्व विभाग के अलावा कई एकड़ निजी भूमि भी आड़े आ रही है। इस भूमि को अधिग्रहण किए जाने को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव की उपस्थिति में 11 अपै्रल 2013 को आयोजित बैठक में इस बात का निराकरण चाहा गया था कि जल्द से जल्द राशि तय कर जमीन का अधिग्रहण किया जाए। इस बैठक के बाद राज्य शासन को भी इस निर्णय से अवगत कराया गया। जिसके बाद राज्य शासन स्तर पर सारी बातों को
ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से सीधे प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि भूमि अधिग्रहीत कर राशि दी जा सके। इस संबंध
में कलेटर विवेक पोरवाल ने निगमायुत वेदप्रकाश को इस आशय से अवगत कराते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्ताव बनाकर शीघ्र दिया जाए, ताकि राशि दिलाई जा सके।
बताया जाता है कि कलेटर के निर्देश पर नगर निगम की करीब 213 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव कलेटर कार्यालय भेजा गया है, जिसके बदले साढ़े आठ करोड़ रुपयों की मांग की गई है। इसके अलावा वन विभाग को जमीन के बदले राशि दिए जाने के साथ ही अन्यत्र कुछ जमीन भी दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। नगर निगम से भी प्रस्ताव देने कहा गया है। ननि की जमीन के बदले 8 करोड़ रुपए दिये जाने का निर्णय हुआ है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही उन्हें यह राशि दे दी जाएगी।
-विवेक पोरवाल, कलेटर