पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार भाजपा आज करेगी घोषणा

कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार भाजपा आज करेगी घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर । केन्ट बोर्ड चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस द्वारा देर रात्रि उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। वार्ड प्रत्याशियों को तय करने में नेताओं को पसीना छूट गया। वहीं भाजपा की संभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए जा सके। पार्टी द्वारा बुधवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केन्ट बोर्ड के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक उपेन्द्र गुप्ता द्वारा केन्ट कांग्रेस कार्यालय में संभावित नामों को लेकर दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की गई। इसके बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे और नगर अध्यक्ष दिनेश यादव सहित वरिष्ठ पार्टी नेताओं से बातचीत कर राय ली।
इसके बाद पर्यवेक्षक द्वारा दावेदारों के नामों की सूची को फाइनल करने के लिए भाेपाल भेज दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष की राय के बाद उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए।