पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दम्पति पर हमला कर बम पटका, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित मोहरिया निवासी एक दम्पति पर हमला कर बम पटक कर आतंक मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सूत्रों के अनुसार मोहरिया निवासी 25 वर्षीय शाईस्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 1 बजे के करीब क्षेत्र के असलम, ईशाक उर्फ घोंचा, गुड्डू एवं समीर ने आकर दरवाजा खटखटाया, उसने दरवाजा खोला, तभी चारों पुरानी बुराई पर उसके पति बाबर के साथ गाली-गलौज कर विवाद करने लगे।
विरोध करने पर सभी ने उसके एवं उसके पति के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार एवं बेसबॉल के डण्डे से हमला कर दोनों को चोटें पहुंचा दीं। बाबर जान बचाने भागे तो गुड्डू ने सुअरमार बम पटका, जो घर के दरवाजे से लग कर फट गया, सभी जान से खत्म करने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323, 324, 34 भादंवि, 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
जीजा-साले से मारपीट-माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर तलैया में आपसी रंजिश के चलते जीजा-साले पर हमला कर घायल कर दिया। सूत्रों के अनुसार ठाकुर तलैया निवासी 30 वर्षीय सुखदेव कोल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात 9 बजे के समीप घर के बाहर झगड़ा होने की आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि उसके जीजा सुखी कोल के साथ भीम कोल, गोलू व चंदन हाथ-मुक्कों से मारपीट कर रहे थे। उसने जाकर बीच-बचाव किया तो तीनों उसके साथ गाली-गलौज कर विवाद करने लगे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
आसपास के लोग बीच-बचाव करने आए तो तीनों यह कहते हुए भाग गए कि दोबारा हम लोगों के बीच में बोला तो जान से खत्म कर देंगे।