पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. एमआर-4 स्थित मुस्कान प्लाजा की बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से गिरकर साइट सुपरवाइजर की मौत हो गई। 40 वर्षीय नंदू राय उर्फ कृष्णमणि श्रमिकों को सुबह 9 बजे काम पर लगाने के बाद ऊपरी मंजिल पर गया था। उस दौरान पता नहीं क्या हुआ और वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। नंदू को ऊपरी मंजिल से नीचे गिरते देख कर सनसनी फैल गई और जो श्रमिक यहां-वहां काम कर रहे थे, घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल पर मौजूद एक महिला श्रमिक सुनीता मरावी ने बताया कि यह हादसा कैसे हुआ, उसे नहीं मालूम, लेकिन वह जब रेत छान रही थी, तभी उसके सामने ही नंदू ऊपर से नीचे आकर गिरा। उसकी चीख सुनकर ही आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए।
घटनास्थल पर ही मौत-नंदू को तत्काल पास के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में विजय नगर थाना प्रभारी कोमल सिंह ने बताया कि उखरी चौक के पास रहने वाला नंदू मुस्कान प्लाजा में सबसे ऊपर की मंजिल पर गया था। यहां पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए बीच में गैप है। इसी गैप में गिरने के कारण नंदू की मौत हुई है।
स्कूल की छत से गिरा छात्र
गोरखपुर के पुल नंबर 4 के पास स्थित एससीए स्कूल का एक छात्र खेलते समय अचानक छत से नीचे गिर गया। इस हादसे को लेकर हड़कंप मच गया और छात्र गौरव रैना को तत्काल पास के ही भंडारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गौरव की हालत खतरे से बाहर बताई है। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब गौरव अपनी क्लास के अन्य छात्रों के साथ खेल रहा था। उसी समय वह छत की बाउंड्री वॉल को पार करता हुआ नीचे गिर गया। यह तो गौरव का सौभाग्य था कि नीचे केले का पेड़ था, जिसके कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.