जबलपुर | शहर में डेंगू वायरल बुखार अपने पैर पसार रहा है। निचली बस्तियों में इससे ग्रसित हाेकर मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। आज ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल के भेषज िवभाग में डेंगू वायरल बुखार पीड़ित 30 वर्षीय महिला को भर्ती िकया गया। गुप्तेश्वर क्षेत्र से महिला को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां लक्षणों के आधार पर पीड़ित की जांच शुरू की गई।
इसके बाद नमूना जांच के िलए वायरोलाॅजी लैब में भेजा गया , जहां इसको डेंगू पाॅजीटिव घोषित िकया गया है। डेंगू के इस मामले को लेकर अब तक शहर में 10 मामले सामने आ चुके हैं। शिवनगर, रामपुर और गुप्तेश्वर क्षेत्र में रोगी िमला है। शहर के पश्चिमी इलाके में लगातार इसके प्रकरण देखने िमल रहे हैं।
चिकित्सक कहते हैं कि सितम्बर माह में मच्छर जनित रोग तेजी से फैलते हैं। पहले मलेरिया का फैल्सीपेरम और वायवेक्स रूप सामने आता था तो अब डेंगू वायरल बुखार ज्यादा देखने िमल रहा है। एडिस एजिप्टाई मच्छर को पनपने के लिए काॅलोनियों और बस्तियों में अनुकूल माहौल िमल रहा है जिससे इसका संक्रमण बढ़ा है। िदन में काटने वाला मच्छर अब रातों की नींद छीन रहा है।