जबलपुर. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मौलाना की गली के पास किन्नरों के वैन चालक कपिल सेन पर हमला करने वाले नकली किन्नरों की गिरफ्तारी को लेकर तमरहाई मस्जिद के किन्नरों ने कोतवाली थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उसके उपरांत एसपी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन एएसपी अमरेंद्र सिंह को सौंपा। किन्नरों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना से आक्रोशित किन्नरों ने थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर नाराजी जताते हुए प्रदर्शन किया। उसके उपरांत पूर्व पार्षद हीराबाई के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचकर पूर्व में घटनाओं से एएसपी को अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग की एवं हमलावर नकली किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की।