जबलपुर. जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दैनिक भास्कर और रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लोगों की मदद का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। रिलीफ फण्ड में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा लगातार राशि जमा की जा रही, जिससे कुल 3 लाख 58 हजार 314 रुपए की रकम जमा हो चुकी है।
सोमवार को फण्ड में श्रीमती रेशमा मूलचदानी ने एक हजार रुपए और संतोष कुमार ने 10 हजार रुपए जमा कराए। इसी तरह नवयुवक कुचबंधिया समाज संघ जबलपुर के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कुल 11 हजार रुपए भास्कर रोटरी रिलीफ फण्ड में जमा कराए हैं।
गरीब तबके की समिति होने के बाद भी इस समिति के सदस्यों ने मदद के लिए एक प्रयास किया है। समाज के अध्यक्ष वीरू कुचबंधिया, उपाध्यक्ष राकेश कुचबंधिया, सचिव दीपक कुचबंधिया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह माना सहित समाज के सभी सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए यह राशि भेंट की है।
आपस में जमा की रकम
श्री भृगु महाराज संत नरेन्द्रपुर संस्थापक जीवनदायनी मां नर्मदा लोक कल्याण समिति एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल नरेन्द्रपुर द्वारा आपस में जमा की गई कुल 10 हजार रुपयों की राशि भास्कर रोटरी रिलीफ फण्ड में जमा कराई गई।
सहयोग राशि देने वालों में भृगु महाराज, डॉ. एसएन श्रीवास्तव, राहुल राजपूत, आशाराम अहिरवार, श्रीमती उदिता सक्सेना, कु. क्षमा राजपूत, कु. रामकली ठाकुर, मुकेश मिश्रा, धर्मेन्द्र, दीपक, दानी पटेल, तिलकराज पटेल, बबलू पटेल, अनिल तिवारी, आजाद पटेल, विवेक पटेल और कृपाल ठाकुर ने आपस में यह राशि जमा की है।