पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Entire Month Of October In The Name Of Holiday

अक्टूबर का पूरा माह अवकाश के नाम, दीवाली पर 5 दिन का अवकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. आज पितृ मोक्ष अमावस्या की छुट्टी के साथ ही लोगों को सितम्बर माह खत्म होने का बेसब्री से इंतजार है, जब छुट्टियों की लगातार बरसात होगी, कुछ लोगों ने तो अभी से बाहर जाने की अपनी योजना बना ली है। यह अवकाश दो अक्टूबर के बाद से छह अक्टूबर तक पड़ने के बाद माह के अंत में िफर शुरू होगा। राज्य शासन ने दशहरा अवकाश के लिए 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर यानी कुल तीन दिनों का अवकाश घोषित किया है।
इसमें से 2 अक्टूबर की छ़ुट्टी लोगों को अभी से अखर रही है, क्योंिक इस िदन गांधी जयंती होने से उन्हें एक िदन के अवकाश का घाटा सहना पड़ रहा है। उसके बाद रविवार अवकाश के बाद 6 िसतम्बर को ईद का अवकाश रहेगा। इस तरह 5 िदन का अवकाश लोगों को िमल रहा है।
दीवाली पर 5 दिन का अवकाश
आगे चलकर 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीवाली का िफर पांच िदवसीय अवकाश लोगों को िमलेगा। इस तरह यदि देखा जाएगा तो पूरे माह में कुल 9 घोषित छुट्टियां िमल रही हैं। इसके अलावा 4 रविवार और एक तीसरा शनिवार िमलाते हुए 14 अवकाश पड़ रहे हैं। पूरे माह की योजना लोगों ने अभी से तैयार कर ली है। कुछ लोगों ने अपने पैतृक घर जाकर परिवार के साथ नवरात्रि मनाने का तो कुछ ने दीवाली मनाने का िवचार अभी से बना िलया है।