पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धमकी देकर छात्रा से अश्लीलता, जबरन मकान में ले जाकर की छेड़खानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. कटंगी थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम कुसली में रहने वाली एक छात्रा सुबह घर से कोचिंग जाने के लिये निकली, रास्ते में एक शोहदा जबरन उसे अपने साथ ले गया और छेड़खानी की। छात्रा द्वारा मदद की गुहार लगायी जाने पर आरोपी उसे धमकाते हुए भाग निकला। घटना के बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराने के बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के साथ थाने पहुंची 16 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह सुबह घर से साइकिल लेकर कोचिंग जाने के लिए निकली थी, रास्ते में उसे गांव के संजू बर्मन नामक युवक ने रोका और जबरन अपने साथ एक खेत में बने मकान में ले जाकर उसके साथ अश्लीलता करने लगा।
छात्रा द्वारा विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़खानी कर धमकी दी जाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
आधी रात को छत से गिरा
शहपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त युवक गलत इरादे से गांव में रहने वाली एक महिला के घर मंे घुसा था। उसकी आहट सुनकर परिजन जाग उठे और भागने की फिराक में युवक ने छत से छलांग लगा दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहपुरा निवासी आनंद कुशवाहा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार शहपुरा निवासी आनंद कुशवाहा गलत इरादे से गांव में रहने वाली एक महिला के घर पहुचा। वहां वह छत पर चढ़ा, उसी दौरान महिला के परिजन आहट सुनकर छत की ओर पहुंचे उन्हें आता देख आनंद छत से कूद गया। लोगों को जब पता चला कि वह गलत इरादे से घर में घुसा था तो उसकी पिटाई कर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।