जबलपुर. बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम मातनपुर में एक किसान की जीप से कुचलकर मौत हो गई। किसान की मौत के बाद गांव मंे आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि जीप चालक ने जान-बूझकर किसान को जीप से कुचला है। घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने घटना को हादसा मानकर मामला दर्ज किया है।
इस मामलें में आक्रोशित ग्रामीण जीप चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े थे। गांव में तनाव बढ़ता देख देर शाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिए जाने पर हंगामा शांत हुअा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मातनपुर निवासी किसान 48 वर्षीय दीनदयाल दिधरा दोपहर 12 बजे के करीब भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर बने चौपाल लगने के चबूतरे पर बैठे थे।
उसी दौरान गांव के सुनील सिंह उर्फ सोनू ने जीप बैक की और तेज रफ्तार से चलाते हुए चबूतरे पर बैठे दीनदयाल को कुचल दिया। टक्कर के बाद जीप वहां रहने वाले राजंेद्र सिंह के घर की दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीनदयाल को उपचार के लिए मेडिकल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। हादसे की सूचना थानें में दी गई थी। उधर शाम को मृतक का शव जब गांव पहुचा तो अाक्रोशित ग्रामीणों ने जीप चालक के घर के सामने शव रख दिया। उनका कहना था िक पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि हादसे के बाद से आरोपी अपने घर पर था। घटना को लेकर तनाव बढ़ता देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
हत्या का मामला दर्ज हो
गांव में आक्रोश व्याप्त होने की सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना था कि उक्त मामलें में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बात से ग्रामीण भड़क उठे उनका कहना था िक हत्या के मामले को हादसा बनाया जा रहा है। अगर हत्या का मामला दर्ज नही किया गया तो एनएच 12 मार्ग पर जाम लगा दिया जाएगा। चर्चा के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाने का भरोसा दिलाए जाने पर लोगो का गुस्सा शांत हुआ।
कुछ दिन पहले तोड़ा था खंबा
इस ंसंबध में मृतक के भांजे पंकज ने बताया िक कुछ दिन पूर्व ही आरोपी ने चौपाल के लिए बने चबूतरे के पास लगा खंबा तोड़ दिया था और चबूतरा हटाने की फिराक में था। इसका विरोध करने पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।