पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओव्हर ब्रिज की फाइल वापस नहीं आई, कल 15 सितम्बर को प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. शोभापुर रेल फाटक पर बने अधूरे ओव्हर िब्रज के निर्माण की अनुमति देने की फाइल भोपाल से वापस नहीं आने के मामले को लेकर अब लोगों ने आंदोलन करने का निर्णय किया है। यह प्रदर्शन कल 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे से होगा।
6 माह पहले अधूरे आेव्हर िब्रज के निर्माण को पूरा करने के लिए अनुमति प्रदान करने जबलपुर से फाइल भोपाल भेजी गई थी। यह फाइल इस समय मुख्य सचिव के पास लम्बित है। पहले तो यह मामला डिफेंस लैंड के पेंच के कारण रुका था, अब शासन स्तर पर रुक गया है।
6 माह से लटका मामला

पिछले 6 माह से इस फाइल पर काम फिर से शुरू करने के आदेश नहीं हो पा रहे हैं। शोभापुर रेल फाटक से 4 लाख लोगों को हो रहीं परेशानियों को देखते हुए डिफेंस लैंड का विवाद भी इस वर्ष फरवरी माह में सुलझा लिया गया था, उसके बाद से ही यह उम्मीद की जा रही थी िक अब जल्द ही ओव्हर िब्रज का निर्माण शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के सेतु विभाग ने जब अधूरे िब्रज का काम शुरू करने के लिए फाइल भोपाल भेजी तो यह अनुमति की फाइल वहीं अटक कर रह गई।

दो साल पूरे हो गए

ओव्हर िब्रज का काम इस साल के शुरूआत में ही पूरा हो जाना था, लेकिन निर्माण को रुके हुए दो साल से अधिक वक्त गुजर गया है और अब यह नहीं लग रहा है िक अगले वर्ष भी यह काम पूरा हो पाएगा। विकास के इस काम में अड़ंगा डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन ने लिया है।
एसोसिएशन के रमाशंकर तिवारी, डीके सिंह, केदार दुबे, एचएल जांगड़े, एससी जैन, हरि सिंह, दिनेश चौरे आदि ने कहा है िक आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं और फैक्टरी कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही इस ओव्हर िब्रज के निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो एक दिन के प्रदर्शन के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।