पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर पर छाई रहीं घटाएं, दिन भर बादल, सर्द हवा और रात को कोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. उत्तर भारत से आई बादलों की खेप ने शहर पर ही पड़ाव डाल लिया है। घने बादलों की वजह से न सूर्योदय का सही ढंग से पता चल पाया और न ही दिन चढ़ने का। सुबह से शाम तक नजारा तकरीबन एक जैसा ही बना रहा। दिन के वक्त अधिकतम तापमान काफी नीचे खिसक आने की वजह से गजब की ठंडक महसूस की गई। वहीं अंधेरा घिरते ही शहर के ऊपर कोहरे की चादर छा गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बदले हुए नजारे की मियाद और बढ़ा दी है।
अब कहा जा रहा है कि हवाओं में तेजी आती है और आसपास लो प्रेशर एरिया बनता है तो ही मंगलवार तक आसमान साफ हो सकेगा। यह भी कहा गया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान फिर से बारिश के अासार हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जब भी बादल हटेंगे, दिन का तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन रात में तेजी से गिरावट आएगी। इस दौरान यदि शीत लहर चलती है तो तापमान उम्मीद से ज्यादा लुढ़क सकता है।
हल्की बारिश बार-बार
रविवार को दिन निकलने के बाद भी बादलों की वजह से उजाले की कमी बनी रही। थोडा वक्त गुजरने के बाद ही बादल बरसने लगे। दोपहर के तकरीबन 12 बजे दोबारा बारिश शुरू हुई। कई क्षेत्रों में इस तरह से हल्की ही सही, लेकिन बार-बार बारिश हुई। दिन में कुल 3.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही अब तक की कुल बारिश का आंकडा 46.1 मिमी तक पहुंच गया है।
रात में पारा चढ़ा, बेचैनी बढ़ी
पिछली रात की तुलना मेंने न्यूनतम तापमान एक पायदान और ऊपर तक जा पहुंचा। इससे खासी बेचैनी महसूस की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 22.6 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 पायदान कम है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 पायदान ऊपर 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले साल आज के दिन अधिकतम तापमान 26.4 तथा न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस िरकाॅर्ड किया गया था। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा बनी हुई है।