पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर. आयकर विभाग द्वारा गत दिवस खण्डेलवाल फर्नीचर के विभिन्न ठिकानों पर की गई सर्वे की कार्यवाही में बड़ी मात्रा में कर चोरी सामने आने के बाद खण्डेलवाल फर्नीचर के मालिकों ने लगभग सवा चार करोड़ की राशि आयकर अधिकारियों के सरेण्डर सामने कर दी है, जबकि शुक्रवार की देर रात्रि तक स्टील व्यवसाय के दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा था। आयकर अधिकारियों ने यह भी देखा कि वर्तमान में स्टॉक कितना और कितने माल की ब्रिकी हुई है, काफी छानबीन के बाद विभाग के अधिकारियों ने आयकर राशि जमा करने कहा, आयकर सूत्रों का कहना था कि अभी और राशि सरेण्डर हो सकती है।
ध्यान रहे कि फर्नीचर व्यवसाय का बड़ा कारोबार करने वाले खण्डेलवाल बंधुओं के करमचंद चौक, सिविक सेंटर, अधारताल की दुकानों और कारखानों पर एक साथ कार्यवाही की गई थी, इस कार्यवाही में आयकर विभाग के लगभग पचास से ज्यादा अधिकारी तैनात किये गये थे, जो शुक्रवार की देर रात्रि तक हिसाब का मिलान करते रहे। सूत्रों का कहना था कि फर्नीचर व्यवसायी परिजनों के विभिन्न फर्मों के नाम से व्यवसाय करते हैं, जितना व्यवसाय किया, उतना आयकर जमा नहीं किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.