कटनी। रेल्वे विभाग के रेल पथ निरीक्षक कार्यालय में शनिवार सुबह विजिलेंस की कार्रवाई से हडकंप मच गया। मुडवारा स्थित केएमजेड रेलपथ निरीक्षक कार्यालय में पदस्थ सीनियर से इंजीनियर एस सी घोष ने रेल्वे कर्मचारी गैंगमैन रामप्रताप कचेरे से जैसे ही बतौर रिश्वत 300 रूपए सतर्कता विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। इस दौरान एसएसई ने बात को घुमाने की बहुत कोशिश की पर हर प्रयास नाकाम रहा।
मिली जानकारी मुताबिक रेल्वे विजिलेंस जबलपुर के मुख्य सतर्कता निरीक्षक डी के
सोनी के द्वारा दी जानकारी के अनुसार लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि रेल पंथ एसएसई बोस द्वारा कर्मचारियों से हर कार्य के बदले में रूपयों की मांग की जानी है जिससे रेलकर्मी बेहद परेशान थे। यहीं पर कार्यरत यूनिट 16 में टे्रेकमेन गैगमेन रामप्रताप से 6 दिन के अवकाश स्वीकृति के लिए भी परेशान करने के बाद उससे 50 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से रिश्वत मांगी गई। परेशान कर्मी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी।