पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्मियों में होगी गोवारीकर की फिल्म की शूटिंग, भेड़ाघाट में दिखी आस्ट्रेलिया जैसी लोकेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. लगान के डायरेक्टर की बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग के लिए भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों को चुना गया है। जबलपुर पहुंची आशुतोष गोवारीकर की टीम को भेड़ाघाट में आस्ट्रेलिया जैसी शूटिंग की लोकेशन मिली है। यहां का मुआयना करके वापस लौटी टीम जल्द ही वापस आएगी ओर गर्मी में फिल्म की शूटिंग की जाना बताया जा रहा है। शूटिंंग शेड्यूल करीब दस दिनों का होगा और इस फिल्म की शूटिंग में बड़े सितारे हिस्सा लेंगे।
जानकारों के अनुसार फिल्मी दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ चुके आशुतोष गोवारीकर की फिल्म इस बार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही है। इस फिल्म के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है और फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग की जा चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग पहले आस्ट्रेलिया में की जानी थी, लेकिन जब डायरेक्टर गोवारीकर को भेड़ाघाट की ख्याति की जानकारी मिली और उन्हें बताया गया कि फिल्म के लिये जो लोकेशन उन्हें चाहिए वह भेड़ाघाट की वादियों में मिल सकती है।
शूटिंग से पहले गोवारीकर ने भेड़ाघाट व आसपास के स्थलों का मुआयना कराया और फिर जब उन्हें भेड़ाघाट को शूटिंग के लिए अनुकूल होना बताया गया, तब कहीं जाकर उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भेड़ाघाट में करने का मन बनाया और इसी के चलते उनकी टीम के सदस्यों ने यहां आकर शूटिंग के लिये जमीनी तैयारी शुरू की।