जबलपुर. स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक और कर्मचारी आज 3 प्रमुख मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। चिकित्सा अधिकारी संघ के नेतृत्व में सभी डॉटर और कर्मचारी विक्टोरिया में एकत्रित होंगे और उसके बाद प्रदर्शन कर अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराएंगे। विक्टोरिया अस्पताल, एल्गिन, रांझी हॉस्पिटल, सिहोरा सहित सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी कार्यालयों तक तो आएंगे, लेकिन किसी तरह का काम नहीं करेंगे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल को छोड़कर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी।
चिकित्सकों की मांग है कि लखनादौन प्रकरण में जो चिकित्सक, नर्स के ऊपर धारा 306 ए लगाई गई है, उसका पूरी तरह से समाधान नहीं किया गया है, उसका समाधान हो। चिकित्सक पर की गई कार्रवाई का चिकित्सा अधिकारी संघ, कर्मचारी विरोध करते हैं। चिकित्सकों की मांग है कि चार स्तरीय वेतनमान उन्हें नियुक्ति तिथि से दिया जाए और
अस्पताल में जो चिकित्सकों की सीमित संया है, उसका समाधान हो। नए डॉक्टरों की भर्ती हर हाल में की जानी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों का भी समाधान होना चाहिए। भोपाल में चिकित्सा अधिकारी संघ के नेतृत्व में चर्चा की जा रही है। इधर जिले के चिकित्सकों का कहना है कि पूरा समाधान हो तभी आंदोलन वापस होगा। संघ के डॉ. गिरीश बाजपेयी, डॉ. डीपी गूजर, डॉ. अमित जैन, डॉ. अनिता जैन, डॉ. संजय जैन, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ.
रत्नेश कुररिया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पीपी शुला, एसडी प्रधान, फूलचंद रजक, डीके मिश्रा, गणेश वर्मा, सतीश वर्मा, जीआर चौबे आदि ने चिकित्सकों से प्रदर्शन में उपस्थिति की अपील की है।