जबलपुर. जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से तबाह हुए लोगों की मदद के लिए जबलपुर शहर में लोग बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं। दैनिक भास्कर और रोटरी क्लब द्वारा मदद के लिए की गई अपील के बाद एक मजदूर ने अपनी एक सप्ताह की मजदूरी बाढ़ पीड़ितों के लिए दान की है। अब तक भास्कर रोटरी रिलीफ फण्ड में कुल 2 लाख 41 हजार 433 रुपए जमा हो चुके हैं।
गौैरतलब है कि बीते बुधवार को दैनिक भास्कर और रोटरी क्लब ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक कोष गठित करके भास्कर रोटरी जेएण्डके रिलीफ फण्ड के नाम से एक बैंक एकाउण्ट भी खोला गया था।
भास्कर रोटरी रिलीफ फण्ड के नाम से पीएनबी की सदर शाखा में खोले गए एकाउण्ट में राशि देने वाले दानदाता बैंक की स्लिप भास्कर कार्यालय में पेश कर सकते हैं, ताकि उनके नाम प्रकाशित किए जा सकें। साउथ सिविल लाइन निवासी डॉ. केएल सतीजा ने 10 हजार रु. और ज्योति टॉकीज के पास रहने डॉ. रजिया सिद्दकी व डॉ. पीए सिद्दकी 15-15 हजार रु. भास्कर रोटली रिलीफ में जमा कराए हैं।
पूरी की पूरी मजदूरी दे दी दान
बेलखाड़ू के ग्राम खैरी में रहने वाले महेश कुमार प्रजापति से
जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा देखी नहीं गई, भास्कर रोटरी रिलीफ फण्ड से प्रेरणा लेकर महेश ने पीड़ितों की मदद के लिए एक सप्ताह में कमाए गए एक हजार रुपए सोमवार को भास्कर रोटरी जेके रिलीफ फण्ड में जमा कराए। दिन भर मेहनत मजदूरी करके अपनी आजीविका कमाने वाले महेश का कहना है कि उनकी थोड़ी सी राशि से यदि बाढ़ पीड़ितों को कुछ मदद भी मिलती है तो यह उनके लिए खुशी की बात होगी।