पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hospital Will Give The Green Light To A Half Billion

डेढ़ अरब के अस्पताल को मिलेगी हरी झण्डी, अहम बैठक में होगा निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेढ़ अरब रुपए से बनने वाले सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और प्रोजेक्ट को आज फाइनल किया जायेगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में इसको लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों से तैयार कर भेजे गये सुपरस्पेशिलस्ट प्रोजेक्टों पर िवचार होगा।
जानकारों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की कोई त्रुटि या फिर कमी सामने नहीं आई तो पूरे प्रस्ताव को हरी झण्डी दे दी जायेगी। तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के करीब 4 अरब 50 करोड़ के प्रस्ताव को फाइनल िकया जाना है। इसमें प्रत्येक काॅलेज में एक अरब 50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जायेगी। िदल्ली में होने वाली बैठक से पहले भोपाल में िचकित्सा िशक्षा िवभाग के अधिकारियों की तीन दिन पहले एक बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक में काॅलेजों से तैयार कर भेजे गये प्रस्तावों को विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजय ितर्खी ने देखा और कुछ संशोधनों के बाद इसे िदल्ली भेजा। जानकारों का कहना है िक िदल्ली की बैठक में मात्र औपचारिकता ही पूरी की जानी है। पूरा प्रस्ताव पहले ही फाइनल कर एनओसी दे दी गई है। बस अस्पताल और सुपरस्पेशलिस्ट िवभाग के प्रस्ताव को अंतिम रूप से हरी झण्डी िदया जाना बाकी है।
मेडिकल में इस प्रस्ताव को तैयार करने वाले िचकित्सकों का कहना है िक यह पूरा प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचाने वाला है। इससे मात्र जबलपुर नहीं, बल्कि आस-पास के 15 से 20 िजलों के पीड़ितों को लाभ िमलेगा। मेडिकल डीन डॉ. पीसी द्विवेदी ने कहा िक मेडिकल ने अपनी ओर से पूरे प्रयास किये हैं।