पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम सख्त, ब्लैक लिस्ट होंगी अवैध होर्डिंग वाली एजेंसियां

निगम सख्त, ब्लैक लिस्ट होंगी अवैध होर्डिंग वाली एजेंसियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर । शहर को अवैध होर्डिंगों से पाट देने वाली एजेंसियों के खिलाफ निगम में इस बात पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है कि आखिर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। होर्डिंग नीति के अनुसार अवैध होर्डिंग पाए जाने पर उसे लगाने वाली एजेंसी या फिर व्यक्ति से 20 हजार रुपए जुर्माना वसूलने का प्रावधान है, पर निगम एेसी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट भी कर सकता है, ताकि वह एजेंसी या व्यक्ति दोबारा शहर में वैध होर्डिंग भी न लगा पाए। मंथन के बाद जल्द ही यह खुलासा होगा कि आखिर निगम का अंतिम निर्णय क्या रहा।
न्यायालय के आदेश के बाद शहर से अवैध होर्डिंगों को निकालने की कार्रवाई की गई और निगम ने कुछ ही दिनों में 250 से अधिक अवैध होर्डिंग निकाल दिए। इस हिसाब से देखा जाए तो निगम को लगभग 50 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर वसूलना चाहिए, पर सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कई होर्डिंग किस एजेंसी के हैं, यह तो पता हीं नहीं चल पाया। अब निगम जानकारी एकत्र करवा रहा है और जल्द ही पता चलेगा कि जिस एजेंसी ने उसे लगाया था, उस पर क्या कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विचार किया जा रहा है और निश्चत ही निगम को हानि पहुंचाने वाले होर्डिंग एजेंसी संचालकों को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। नगर निगम ने 16 एजेंसियों के नाम तो पहले ही जारी कर दिए थे जिनके होर्डिंग निकाले गए थे, इसलिए इनसे तो जुर्माना भी वसूला जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।
छतों पर कितने अवैध, गिनती चल रही
नगर निगम ने छतों पर लगे अवैध होर्डिंगों की कुल संख्या जानने के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया था और अभी तक गिनती चल ही रही है। अधिकारी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। इससे यह जाहिर होता है कि या तो अवैध होर्डिंगों की संख्या बहुत ज्यादा है या फिर अधिकारियों पर कोई दबाव बनाया जा रहा है। यह तो तय है कि शहर की छतों पर सैकड़ों की संख्या में अवैध होर्डिंग लगे हैं और उनमें से कई तो रातों-रात उतर भी गए, पर निगम ठीक से कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
कार्रवाई में जुटे कर्मी

ब्लूम चौक पर लगे भीमकाय होर्डिंग के स्ट्रक्चर को निकालने की कार्रवाई आज भी जारी रही। यहां निगम ने एक स्पेशल टीम को लगा रखा है, जो टॉवर को लगाने और खोलने का कार्य करती है। इसके कर्मचारियों को पनागर से लाया गया था। एक-एक एंगल को घंटों में खोला जा रहा है। इसके बाद शहर के अन्य स्ट्रक्चर निकाले जाएंगे।