पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो माह में नहीं बन पाया चैम्बर, प्रेस कॉम्पलेक्स के सामने खुदे पड़े दो गड्ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. हर बारिश में सिविक सेंटर में जलप्लावन की स्थिति बनती है, कुछ देर पानी भरता है और फिर निकल जाता है। इस बार बारिश के दौरान ही नगर निगम ने माता गुजरी कॉलेज के सामने से प्रभु वंदना सिनेमा के पास तक नाली खुदवा दी। नाली भी काफी गहरी थी और उसमें से मलबा निकलवाया गया। प्रेस कॉम्पलेक्स के सामने सड़क के दोनों ओर चैम्बर बनाने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए।
उस समय निगम अधिकारियों ने यह दावा किया कि अब सिविक सेंटर में पानी नहीं भरेगा। यह दावा तो फुस्स हो गया, क्योंकि पानी अभी भी यहां तेजी से भरता है, पर ये नाली और चैम्बर के गड्ढे लोगों को परेशान कर रहे हैं।
तो होगा निगम के खिलाफ प्रदर्शन
स्थानीय व्यापारियों का कहना है िक इतने िदनों में भी चैम्बर का िनर्माण नहीं हो सका है, िजससे यहां हमेशा ही खतरा बना रहता है। हजारों छात्राएं यहां से गुजरती हैं और वाहनों की आवाजाही भी लगी रहती है, इसके बाद भी िनगम यहां की सुध नहीं ले रहा है, इसलिए अब जल्द ही िनगम के िखलाफ आंदोलन होगा।
बारिश रुकने का इंतजार
चैम्बर के गड्ढों में लगातार पानी भर रहा था, यहां के नालों के िलए िवस्तृत योजना तैयार की गई है और सभी को पक्का कर ऊपर से बंद िकया जाएगा। इसके बाद कुछ ही चैम्बर बचेंगे। जल्द ही यहां कई कार्य होने वाले हैं।
मनप्रीत िसंह आनन्द काके, एमआईसी सदस्य