पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिर्फ रात में ठंडक का अहसास, सर्द हवाओं से मौसम में हुआ बदलाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. दिनों दिन तापमान में अब इजाफा होने लगा है। दिन में तपन महसूस होने के बाद धीरे-धीरे ठंड का असर नरम पड़ने लगा है। उम्मीद की जा रही है कि हवाओं के रुख में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है तो आने वाले दिनों में ठंडक में और कमी महसूस होने लगेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में धूप का असर बढ़ने लगा है। आने वाले कुछ समय में हवाओं की दिशा और रफ्तार नहीं बदलती है तो यह मानकर चलिए कि ठंडक का अहसास धीरे-धीरे और कम पड़ता चला जाएगा। हालांकि उत्तर भारत में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर बनने लगा है, जिससे आने वाले कुछ दिनों में बादल नजर आ सकते हैं। तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।
पारा सामान्य से दो पायदान ऊपर आ गया है। जन जीवन काफी हद तक सामान्य स्थिति में है। दूसरी ओर अच्छी खबर यह भी है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी नजर आने वाली है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि हवाओं के रुख में कुछ परिवर्तन आ जाने से शाम को 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा चलने के बाद थोड़ी ठंडक जरूर महसूस की गई। वैज्ञानिकों ने मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।