पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाके के बंटवारे को लेकर घमासान, किन्नरों के ड्राइवर पर चाकू से हमला

इलाके के बंटवारे को लेकर घमासान, किन्नरों के ड्राइवर पर चाकू से हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। कोतवाली थानांतर्गत किन्नरों के बीच इलाके के बंटवारे को लेकर मची घमासान में सोमवार की दोपहर किन्नरों के एक गुट का वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर दूसरे गुट के किन्नरों ने चाकू से हमला कर दिया। सीने और कंधे पर चाकू के प्रहार से गंभीर घायल हुए ड्राइवर को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज किन्नरों ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
कोतवाली थाने पहुंचे किन्नर कशिश ने बताया कि सोमवार को वे लोग अपने एक दिवंगत किन्नर का चालीसवां कार्यक्रम कर रहे थे। इसी के चलते उनका ड्राइवर कपिल सेन कोतवाली बाजार में सामान खरीदने गया था लेकिन वहां मकसूद ने अपने दो साथियों के साथ कपिल पर चाकू से हमला कर दिया। कशिश ने बताया कि मकसूद के साथ हमला करने पहुंचे दो युवक जेल में बंद गढ़ा निवासी बदमाश जमाली के गुर्गे थे। जमाली इन दिनों हत्या के मामले में जेल काट रहा है और कुछ दिन पूर्व जमाली ने कपिल को मुलाकात करने के लिए जेल बुलाया था, लेकिन कपिल ने मिलने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उस पर हमला कराया गया है। पुलिस ने कपिल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है।