पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकारियों ने लिया निर्णय, शहरी क्षेत्रों में नहीं देहात में बढ़ेंगे जमीनों के दाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जबलपुर. शहरी क्षेत्रों में जमीनों के दाम नहीं बढ़ेंगे, यह बात जरूर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दरें बढ़ाई जा रहीं हैं, वह भी एक प्रतिशत से लेकर तीन प्रतिशत ही रहेगी। इस बात का निर्णय सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में इस बात की जानकारी भी दी गई कि ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से कहीं 1 प्रतिशत तो कहीं 1.5 प्रतिशत के हिसाब से दरें बढ़ाई जा रही हैं। अधिकतम 3 प्रतिशत ही दरें बढ़ाई जाएंगी।

गौरतलब है कि जिले की अचल संपत्ति के बाजार मूल्य की गाइड लाइन वर्ष 2014-15 की प्रस्तावित दरों पर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट विवेक पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक मेंउप जिला मूल्यांकन समिति जबलपुर, सिहोरा, पाटन से प्राप्त प्रस्तावित दरों को अनंतिम रूप से अनुमोदन के बाद उप पंजीयक कार्यालय जबलपुर, सिहोरा, पाटन व जिला पंजीयक कार्यालय में जनता के सुझाव के लिए प्रदर्शित कर दी गई है, जिसमें 2 फरवरी तक आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं।

इस संबंध में जिला रजिस्ट्रार प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में इस बात को स्पष्ट किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कहीं एक प्रतिशत तो कहीं अधिकतम 3 प्रतिशत तक ही दाम बढ़ाए जा रहे हैं।