पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात ओलों की बरसात, तेज हवाएं चलने की भी है संभावना

देर रात ओलों की बरसात, तेज हवाएं चलने की भी है संभावना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आए बदलाव के कारण रविवार रात को अचानक बरसात शुरू हुई जिससे मौसम में ठंडक घुलने लगी। उसके बाद देर रात तेज बारिश के साथ ओलों की बरसात ने मौसम को और सर्द बना दिया। मौसम बिगड़ने की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे शहर में अंधकार फैल गया।
मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को सुबह से मौसम पल-पल में बदलता रहा। सुबह आसमान में बादलों की खेप दिखाई दी उसके बाद धूप निकल आई। दोपहर में भी धूप और बादलों का खेल यूंही जारी रहा। शाम ढलते ही तेज हवाएं चलने लगीं और मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। शाम करीब 8 बजे के आसपास आसमान में काले बादल छाने लगे और बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे के बाद बारिश थमते ही सर्द हवाओं ने शहर को अपनी आगोश में लिया। रात करीब 11:30 तक सर्द मौसम रहा उसके बाद लगभग 11:40 बजे अचानक तेज बरसात होने लगी और तेज हवा के साथ ओले गिरने लगे।
तेज हवाएं चलने की संभावना
पूर्वी हवाओं की रफ्तार में तेजी आने की वजह से बारिश का मौसम बन गया है । मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है जिसकी वजह से मौसम का मिजाज लगातार बदल सकता है। बादलों की खेप की वजह से बरसात होने की संभावना दिखाई दे रही है जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बनी रहेगी।