पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालक के अपहरण से सनसनी, गायब हुए बेटे की तलाश में जुटे परिजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. गोसलपुर थाना क्षेत्र स्थित सहजपुरा गांव से एक दस वर्षीय बालक के गायब होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी है। परिजनों का कहना था कि बालक घर के सामने खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। परिजनों की आशंका के चलते पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सहजपुरा निवासी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनका बेटा बलराम उर्फ मानू उम्र 10 वर्ष रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला।
बालक के रहस्यमय तरीके से गायब होने से परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर किसी अनहोनी घटना की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने बालक के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग का अपहरण
खमरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 12 वर्षीय नाबालिग के गायब होने पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जतायी है। सूत्रों के अनुसार खमरिया पिपरिया निवासी शकील का पुत्र मटरू पिछली दोपहर घर से सदर घूमने के लिए निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।