पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लव जेहाद को लेकर घेरा थाना, लड़की के अपहरण पर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. गढ़ा थाना क्षेत्र के गौतम मढ़िया के पास रहने वाली एक नाबालिग लड़की काे मुजावर मोहल्ले के एक युवक द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले को लेकर विहिप ने गढ़ा थाने का घेराव कर रोष प्रकट किया। इस मामले में लव जेहाद का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि साढ़े 14 साल की लड़की काे लव जेहाद में फंसाने के बाद मुजावर मोहल्ले का एक युवक उसे अपने साथ 10 दिसम्बर को ले गया। इस मामले की रिपोर्ट गढ़ा थाने में कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक पीड़ित परिवार को एफआईआर की न तो कॉपी दी और न ही लड़की को खोजने की कोशिश की गई।
डांस सिखाने के बहाने ले गया- बताया जाता है कि उक्त युवक डांस सिखाने के बहाने लड़की के घर आता था और उसने इसी चक्कर में लड़की को बहला-फुसला लिया। उसके बाद डांस सीखने का बहाना कर लड़की का अपहरण करके ले गया। लड़की अपने साथ पिता का एटीएम कार्ड भी ले गई है।
रात लगभग 8 बजे से थाने का घेराव करने वाले विहिप के प्रदीप गुप्ता, अमित पांडे, सुभाष तिवारी, संजय तिवारी, नारायण पटेल, अमित शर्मा, राजू राय आदि ने रात साढ़े 9 बजे तक इस मामले को लेकर हंगामा मचाया। इस दौरान सीएसपी एवं थाना प्रभारी ने प्रदर्शन करने वालों से चर्चा कर यह आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही लड़की को खोज निकाला जाएगा, उसके बाद मामला शांत हुआ, लेकिन प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस को 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस दौरान लड़की को नहीं खेाजा गया तो वे फिर आंदोलन करेंगे।
जिस लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उसकी खोजबीन के लिए पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है। जल्द ही लड़की और उसका अपहरण करने वाले युवक को पकड़ लिया जाएगा। -एमपी प्रजापति सीएसपी, गोरखपुर