विजयनगर कंचन विहार स्थित जैन मंदिर में आयोजित प्रांतीय बैठक में संगठन के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही 2 नवंबर को आयोजि रक्तदान शिविर के बारे में चर्चा की गई। बजरंग दल का राष्ट्रीय अधिवेशन अगले माह 10-11 अक्टूबर को हरिद्वार में आयाेजित किया जाएगा। सम्मेलन में अनेक विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। इसमें पूरे देश के जिला एवं उसके ऊपर के स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री गोविंद शेंडे, संगठन मंत्री दामोदर नामदेव तथा प्रांत संयोजक ललित पारधी ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। अब गांव एवं मोहल्ला स्तर पर बजरंग दल की समितियां बनाई जाएंगी। प्रांतीय सम्मेलन में प्रांत सहसंयोजक राजेन्द्र सिंह, रुपेश शुक्ला, बेटू चंदेल, चन्द्रकांत मिश्रा, राजेश तिवारी, आलोक सिंह, रजनीश सोनकर, प्रदीप गुप्ता, अमित पांडे, राजू राय, संतोष चौबे, विजय यादव, सत्यम रैकवार, सुनील सोनकर, सुभाष तिवारी सहित महाकौशल प्रांत के 22 जिलों के जिला संयोजक तथा प्रखण्ड संयोजक उपस्थित थे।