पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Madhya Pradesh MLA Dinesh Rai Wipes Hands With Former MP's Sari On Stage

VIDEO: विधायक ने तोड़ी मर्यादा, पूर्व महिला सांसद के पल्लू से पोछा हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवनी. वर्तमान निर्दलीय विधायक दिनेश राय द्वारा भाजपा नेत्री और पूर्व महिला सांसद नीता पटैरिया की साड़ी के पल्लू से सार्वजनिक मंच पर हाथ पोंछने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले से आक्रोशित भाजपाइयों ने न केवल कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की है, बल्कि अनेक स्थानों पर विधायक का पुतला भी दहन किया गया।
घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में फसल बीमा दावा वितरण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित भाजपाई नेता एवं विधायक दिनेश राय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम खत्म होने पर जब नीता पटैरिया मंच से उतरनी लगी इसी दौरान पीछे चल रहे विधायक दिनेश राय ने उनकी साड़ी के पल्लू से हाथ पोंछ लिए।
यह पूरा कृत्य वीडियो रिकार्डिंग में आ गया जिसकी क्लिपिंग सोशल मीडिया- वॉट्स एप में छा गईं। जैसे ही भाजपाइयों ने यह वीडियो देखा उनमें आक्रोश भड़कने लगा। गुरुवार के पूरे दिन मामले को लेकर तेज सरगर्मी बनी रही और पुतला दहन चलता रहा।
कार्रवाई होगी
मामला संज्ञान में आया है और इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभियोजन ने दोनों पक्षों से बयान ले लिये हैं जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बीपी चंद्रवंशी, एसपी सिवनी
भाभी मानकर मजाक
श्रीमती नीता पटेरिया को मैं भाभी, मां और बहन के रूप में मानता हूं और उनका सम्मान करता हूं। मेरे से बचपने जैसी हरकत सिर्फ एक मजाक के मूढ़ में की गई थी। और यह मामला इतना तूल पकड़ लेगा यह मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। मैं सभी लोगों से क्षमा चाहता हूं।
दिनेश राय, निर्दलीय विधायक सिवनी
मुझे मजाक पसंद नहीं

मैं नैतिकता और पद की गरिमा को भलीभांति समझती हूं और उसी के तहत अभी तक निर्वहन करते आ रहीं हूं। मुझे मजाक बिल्कुल पसंद नहीं है और वर्तमान विधायक ने जो कार्य किया है वह उनकी पद और गरिमा के विपरीत है। जो भी कार्रवाई करना होगी वह भाजपा द्वारा की जाएगी।
- नीता पटेरिया, पूर्व सांसद सिवनी
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें और आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो....