पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जारी है मुहिम, सफाई की आदत डालने में बुराई ही क्या है !

जारी है मुहिम, सफाई की आदत डालने में बुराई ही क्या है !

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( सिविक सेंटर में सफाई करते स्‍थानीय लोग )
जबलपुर। लोग तो कुछ ही देर में बुरी आदत को जीवन भर के लिए गले लगा लेते हैं, फिर अच्छी आदतों को हमेशा के लिए साथी बना लेने में क्या बुराई है। सफाई एक ऐसा कार्य है, जो सबके हित का है। घर में हो तो परिवार खुशहाल होता है, गली में हो तो मोहल्ला और शहर में हो तो प्रदेश और प्रदेश में हो तो देश की खुशहाली को कोई टाल नहीं सकता। जब सिर्फ सफाई से ही इतने सारे कार्य हो सकते हैं, खुशहाली आ सकती है तो इसे गंभीरता से लेने में परेशानी क्यों। बस आदतों को ही तो बदलना है।
श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में सिविक सेंटर से शुरू हुआ सफाई अभियान अब पूरे शहर में फैल चुका है और हर तरफ लोग सफाई पर ध्यान दे रहे हैं, इसके बाद भी बुरी आदतों वाले लोग कचरा फैलाने में पीछे नहीं हैं। इसमें दुकानदारों का वह भी खाद्य सामग्री बेचने वालों का अधिक कसूर है। बची हुई खाने की सामग्री, दोने, प्लेट, िडसपोजवल कप-िगलास आदि सड़क या नाली पर ही फेंके जा रहे हैं, इससे शहर की सफाई पर असर पड़ रहा है।
बेहतर हो कि इन दुकानदारों पर अब निगम कठोर कार्रवाई करे, ताकि इन्हें भी अपनी आदत सुधारने के लिए मजबूर होना पड़े। आज मध्यप् रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर में सफाई करते हुए जनता को यह संदेश दिया कि वे सफाई को कितना महत्व देते हैं। उन्होंने रैली निकालकर यह भी बताया कि दुकानों के बाहर कचरा फेंकने से ग्राहक वहां आने से कतराने लगेंगे और एक दिन ऐसा आएगा, जब कोई भी दुकान तक नहीं पहुंच पाएगा।
दुकानदारों पर उनकी बातों का असर भी हुआ और दवा मार्केट के आसपास सफाई भी नजर आने लगी। कई दुकानदार खुद ही कचरा बीनते नजर आए। अभियान के दौरान राजेश बाथरे, राजीव विज, प्रकाश नामदेव, अरविन्द दुबे, चेतन घरपुरे, राकेश, योगेश उपाध्याय, दीपक शर्मा, संदीप समैया, सुनील यादव, भानू सोनी, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
समिति करेगी सफाई
बुधवार की सुबह 10 बजे सिविक सेंटर में शिवराज जन कल्याण समिति द्वारा सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान समिति के संजय नाहटकर, रूपा राव आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संयोजक नलिनकांत वाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द तिवारी भी सहयोग प्रदान करेंगे।
गलियों में हो सफाई करने वालों का सम्मान

जिस प्रकार एक डॉक्टर को पूरा सम्मान मिलता है, इंजीनियर को भी सम्मान मिलता है तो फिर सफाई कर्मियों को सम्मान क्यों नहीं। ये ऐसे वर्कर होते हैं, जिनके कारण गंदगी दूर होती है और लोग स्वस्थ रहते हैं। इन्हें सम्मान दिया जाए और अच्छा व्यवहार हो तो ये लोग और बेहतर ढंग से सफाई करेंगे। जब क्षेत्रवासी इनसे लगाव रखेंगे तो ये भी उस क्षेत्र को अपने घर की तरह साफ रखेंगे।
आगे की स्‍लाइड में देखें सफाई अभियान की तस्‍वीर