पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल के नाम पर छात्रों से वसूली, रादुविवि की जनसुनवाई में पहुंचीं 7 शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान मोबाइल लेकर आने वाले छात्र-छात्राओं से 5-5 रुपए की वसूली की जाती है, वह भी स्टाॅल लगाकर, यह शिकायत आज जनसुनवाई में एनएसयूआई के जिला महासचिव श्रीकांत विश्वकर्मा के साथ पहुंचे छात्रों ने अधिकारियों को सुनाईं।
छात्रों ने बताया कि वे आसपास के जिलों से परीक्षा देने यहां आते हैं, परीक्षा के बाद घर में या परिजनों से बात करने के लिये मोबाइल साथ में लेकर आते हैं। परीक्षा के दौरान उनके मोबाइल बाहर रखवा लिये गये और टोकन देकर 5-5 रुपए लिये गये। पहले नियम यह था कि परीक्षा के दौरान अगर मोबाइल लेकर पहुंचे हैं तो उसे स्विच ऑफ करके बैग में रखने कहा जाता था।
िववि में आज हुई जनसुनवाई में 7 िशकायतें पहुंचीं। विक्रम साराभाई भवन में पंखे, ट्यूबलाइट बदलने और वाटर कूलर लगाने की मांग भी की गई। िरजवान अली कोटी ने एमबीए की परीक्षा में छात्रों के साथ अनदेखी व अरसद ने वििव कई अधिकारियों पर आरोप लगाया। कुछ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा और िरजल्ट से जुड़ीं िशकायतें सौंपीं। इस दौरान कुलसचिव डाॅ. एमएस अवास्या, प्रो. राजीव दुबे, अभयकांत मिश्रा उपस्थित रहे।