जबलपुर. जाने-माने फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की आने वाली फिल्म ऐतिहासिक साहसिक प्रेमकथा की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इस फिल्म का नाम मोहन जोदड़ो बताया जा रहा है। बड़े बजट की इस फिल्म में बालीवुड के सुपर स्टार रितिक रोशन व साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेंगड़े मुख्य भूमिका में एवं संगीत एआर रहमान का होगा।
इस फिल्म का फिल्मांकन साउथ अफ्रीका, गुजरात के भुज व भेड़ाघाट में होगा। जानकारों के अनुसार फिल्म में कुछ भाग का फिल्मांकन समीपी जिला दमोह में भी होगा।
जानकारों के अनुसार करीब 5 हजार वर्ष पूर्व की पृष्ठभूमि पर तैयार होने वाली फिल्म के शूट के लिये ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का चयन किया गया था, उसके बाद फिल्म के लिये देश में गुजरात के भुज व भेड़ाघाट में अनुकूल लोकेशन मिलने पर इन स्थलों पर शूटिंग प्रस्तावित की गई।
निर्माणाधीन इस फिल्म की शूटिंग 27 जनवरी को भुज में शुरू की गई है और इस फिल्म के अधिकांश भाग की शूटिंग साउथ अफ्रीका में की जानी है। वहां शूटिंग पूरी होने पर फिल्म यूनिट 15 मई के आसपास भेड़ाघाट में शूटिंग करेगी। शूटिंग में बालीवुड के बड़े सितारों सहित 3 सौ लोगों का स्टाफ जबलपुर पहुंचेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....