पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबलपुर में भी थमेंगे नागपुर रीवा एक्सप्रेस के पहिये

जबलपुर में भी थमेंगे नागपुर रीवा एक्सप्रेस के पहिये

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर। रेलवे के मुसाफिरखाने के लिये अच्छी खबर है कि अब नागपुर से रीवा के बीच दौड़ने वाली नई ट्रेन के स्टापेज में जबलपुर को भी शामिल कर लिया गया है। 11 फरवरी से शुरू होने जा रही ट्रेन के रूट में पहले जबलपुर से होकर तो गुजरती, लेकिन रुकती नहीं। इस बात के लेकर काफी विरोध किया जा रहा था। हरी झण्डी दिखाए जाने के काफी पहले ही तय कर लिया गया है कि ट्रेन जबलपुर के यात्रियों को भी फायदेमंद साबित होगी।

ट्रेन का शुभारंभ नागपुर स्टेशन से होगा। वहीं अगले दिन 12 फरवरी को इसे रीवा से हरी झण्डी दिखाई जाएगी। इन दिनों यह गाड़ी स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी, इसके बाद दिनांक 18 फरवरी से यह ट्रेन अपने नियमित समय-सारिणी के अनुसार दौड़ाई जाएगी।
ऐसा रहेगा टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 11207 नागपुर-रीवा नई साप्ताहिक एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को 07.20 चलकर उसी दिन 17.05 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 22.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11208 रीवा-नागपुर नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रीवा स्टेशन से बुधवार को ही 23.30 चलकर अगले दिन 03.55 बजे जबलपुर तथा 15.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।

18 कोचों का साथ- नई ट्रेन 18 कोचों के साथ चलेगी, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयन यान श्रेणी के 6, सामान्य श्रेणी के 6 एवं दो एसएलआर कोच होंगे। इस ट्रेन के दुरंतो की तर्ज पर दौड़ाने तैयार कर दिया गया है।