पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जबलपुर। प्यास से परेशान एक सांभर जैसे ही जीसीएफ क्षेत्र में स्थित जंगल से भटककर न्यू कॉलोनी में पहुंचा, वैसे ही उसके पीछे सियारों का समूह लग गया। इन हिंसक प्राणियों से स्वयं को बचाने सांभर ने फुर्ती से दौड़ लगायी और इसी बीच वह एक घर के अंदर प्रवेश कर गया। सांभर को घर में आता देख यहां मौजूद लोगों ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ हरेन्द्र शर्मा को सूचित किया।
इस संबंध में सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि पानी पीने के इरादे से सुबह के समय एक सांभर न्यू कॉलोनी जीसीएफ में आ गया और इसी बीच उस पर 6-7 सियारों की नजर पड़ गई। ऐसा होते ही सियारों ने सांभर को खदेडऩा शुरू कर दिया। सांभर ने अपना जीवन बचाने दौड़ लगाते हुए एक कर्मचारी अनिल मांझी के घर में शरण ले ली।
सांभर के अंदर आते ही यहां रखा सामान गिर गया, जिससे शोर मचने पर मौजूद लोगों ने सांभर को देखा। सर्प विशेषज्ञ ने किया सुरक्षित- सूचना पाकर सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांभर को अपने कजे में लेकर उसे पाटबाबा की पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया।
उनके अनुसार जंगल में वन्य प्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ही रोजाना चीतल एवं सांभर जैसे वन्य जीवों का यहां-वहां भटकना जारी है और इसी के चलते कई बार वे अप्रिय घटनाओं का शिकार भी हो जाते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.