पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजबलपुर । बरगी के समीपी ग्राम घाट सिमरिया निवासी एक महिला ने महिला थाने पहुंचकर पति पर हत्या करने का प्रयास किए जाने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि उसका पति उसे सैर पर ले गया और फिर दुपट्टे से उसके गले में फंदा बनाकर मारने की कोशिश की।
वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को थाने बुलाया और वहां पर पति द्वारा माफी मांगी जाने पर दोनों के बीच सुलह करायी। सूत्रों के अनुसार बरगी के समीपी ग्राम घाट सिमरिया में अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ रश्मि शर्मा अपनी बेटी पूजा को लेकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी कि
उसका पति राजकुमार उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर नयागांव ले गया और वहां पर उसने चुन्नी से उसका गला घोंट कर हत्या करने की कोशिश की। उत घटना उसकी बेटी पूजा ने भी देखी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को थाने बुलाया और वहां पर दोनों के बीच चर्चा कराए जाने के बाद सुलह हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.