पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nonstop Not Getting The Passengers Off Buses Operating

सवारियां न मिलने से नॉन स्टॉप बसों का संचालन बंद, बस संचालकों ने खड़े किए हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुर| नॉन स्टॉप बसों का संचालन शुरू तो बहुत जोर-शाेर से हुआ, परंतु अब बंद हो गया है, इसकी वजह बसों काे एक भी स्टॉपेज न देना और सवारियां बहुत कम मिलना है। सवा महीने तक सवारियों की राह तकने के बाद दो नॉन स्टॉप बसों का संचालन बंद कर दिया गया। नवरात्रि से तीन अन्य स्थानों के लिए नॉन स्टॉप बसों का संचालन शुरू होगा।
ये बसें भी शुरू होने के बाद िकतने िदनों तक चल पाएंगी, यह सोचने का विषय है। 15 अगस्त के बाद िछंदवाड़ा से सागर के िलए नॉन स्टॉप बसें चलना शुरू हुई थीं। ये डीलक्स बसें स्लीपर कोच थीं, िजनमें 40 सीटें और 10 स्लीपर लगे हुए थे। संचालक संजय शर्मा ने बताया िक िछंदवाड़ा से सागर की दूरी 240 िकलोमीटर है।
इस बीच एक भी स्टॉपेज परिवहन िवभाग ने नहीं िदया। बीच में सवारियों की सुविधा के िलए एक स्टॉपेज िदया था, लेकिन उसमें भी सवारी बैठाने की इजाजत नहीं थी। यही वजह थी िक बसों को सवारियां नहीं िमल रही थीं। सवा महीने तक रोज यह सोचकर बसें चलाई गईं िक अाज नहीं तो कल बसों को सवारियां िमल जाएंगी, लेकिन ऐसा हो न पाया। अंतत: बसों का संचालन बंद कर िदया गया।
यही हाल जबलपुर से सागर चलने वाली नॉन स्टॉप बस का भी हुआ है। इसमें जबलपुर से सीधे सागर जाने वाली सवारियां नहीं िमल रही थीं, बीच दमोह या कहीं और स्टॉपेज िदया जाता तो फायदा अवश्य होता।
अधिक क्षेत्र जबलपुर रीजन में- नवरात्रि से बालाघाट-इंदौर, मंडला-िछंदवाड़ा, जबलपुर-िंछंदवाड़ा के लिए भी बसों का संचालन शुरू हो रहा है। इन सभी बसों को परमिट जबलपुर आरटीओ से जारी िकया जाएगा, इसकी वजह गंतव्य स्थल तक पहुंचने के िलए उपयोग िकया जाने वाला अधिकांश मार्ग जबलपुर रीजन में होना है।
िछंदवाड़ा, सागर जाने वाली बस में भी िछंदवाड़ा के बाद अमरवाड़ा, नरसिंहपुर, राजमार्ग तक का क्षेत्र िमलाते हुए तकरीबन 160 िकमी का क्षेत्र जबलपुर रीजन में आता है। यही वजह कि इसे जबलपुर आरटीओ से परमिट जारी िकया गया।